1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मुंबई मैराथन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे सचिन तेंदुलकर

मुंबई मैराथन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे सचिन तेंदुलकर

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 22, 2019 08:57 am IST,  Updated : Aug 22, 2019 08:57 am IST

सचिन तेंदुलकर 25 अगस्त को यहां मुंबई हाफ मैराथन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे जिसमें 17,500 धावक हिस्सा लेंगे। 

सचिन तेंदुलकर- India TV Hindi
सचिन तेंदुलकर Image Source : TWITTER- @ICC

मुंबई। दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर 25 अगस्त को यहां मुंबई हाफ मैराथन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे जिसमें 17,500 धावक हिस्सा लेंगे। 

आयोजकों की यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार इस हाफ मैराथन में 21 किमी की दौड़ सुबह पांच बजकर 15 मिनट पर शुरू होगी जिसके बाद दस किमी दौड़ छह बजकर 15 मिनट और पांच किमी की दौड़ आठ बजकर 15 मिनट पर शुरू होगी।

विज्ञप्ति के अनुसार तेंदुलकर ने कहा, ‘‘भारत खेलों को चाहने वाले देश से खेलों को खेलने वाला देश बनने की सही राह पर आगे बढ़ रहा है तथा इस तरह (आईडीबीआई फेडरल जीवनबीमा हाफ मैराथन) की प्रतियोगिताएं लोगों को आगे आने के लिये प्रोत्साहित करने में अहम भूमिका निभा रही हैं। ’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल