1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. थाईलैंड मास्टर्स में साइना की हार के साथ ही भारतीय चुनौती समाप्त

थाईलैंड मास्टर्स में साइना की हार के साथ ही भारतीय चुनौती समाप्त

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 22, 2020 06:21 pm IST,  Updated : Jan 22, 2020 06:21 pm IST

शीर्ष भारतीय शटलर साइना नेहवाल थाईलैंड मास्टर्स बैडमिंटन के पहले दौर में बुधवार को यहां डेनमार्क के होजमार्क जार्सफेल्ट से हारकर बाहर हो गयी जिससे बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर सुपर 300 टूर्नामेंट से भारतीय चुनौती खत्म हो गयी। 

थाईलैंड मास्टर्स में...- India TV Hindi
थाईलैंड मास्टर्स में साइना की हार के साथ ही भारतीय चुनौती समाप्त Image Source : GETTY IMAGES

बैंकाक। शीर्ष भारतीय शटलर साइना नेहवाल थाईलैंड मास्टर्स बैडमिंटन के पहले दौर में बुधवार को यहां डेनमार्क के होजमार्क जार्सफेल्ट से हारकर बाहर हो गयी जिससे बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर सुपर 300 टूर्नामेंट से भारतीय चुनौती खत्म हो गयी। पांचवी वरीयता प्राप्त साइना को 47 मिनट तक चले मुकाबले में 13-21 21-17, 15-21 से हार का सामना करना पड़ा। विश्व रैंकिंग में 18वें पायदान पर काबिज साइना का रिकार्ड इससे पहले 4-0 का था।

साइना को इससे पहले इंडोनेशिया मास्टर्स के पहले दौर में भी हार का सामना करना पड़ा था। पुरुष एकल में भारत के किदाम्बी श्रीकांत, एच एस प्रणय और समीर वर्मा भी पहले दौर में हारकर बाहर हो गए । वर्मा को महज 39 मिनट तक चले मैच में मलेशिया के ली जि जिया ने 21-16, 21-15 से हराया।

पांचवीं वरीयता प्राप्त श्रीकांत को इंडोनेशिया के शेसार हिरेन रूस्तावितो ने 12-21, 21-14, 21-12 से शिकस्त दी। यह इस सत्र में लगातार तीसरी बार श्रीकांत की पहले दौर में हार थी। प्रणय को मलेशिया के लियू डिरेन से 17-21 22-20 19-21 से हार का सामना करना पड़ा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल