1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. जापान ओपन: दूसरे राउंड में हारकर बाहर हुई सायना नेहवाल

जापान ओपन: दूसरे राउंड में हारकर बाहर हुई सायना नेहवाल

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 21, 2017 05:29 pm IST,  Updated : Sep 21, 2017 05:29 pm IST

सायना को स्पेन की कैरोलीना मारिन ने 43 मिनट तक चले मुकाबले में सीधे गेमों में 21-16, 21-13 से मात देकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।

saina nehwal- India TV Hindi
saina nehwal

टोक्यो: भारतीय बैडमिंटन स्टार सायना नेहवाल को जापान ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में हार का सामना करना पड़ा है। सायना को स्पेन की कैरोलीना मारिन ने 43 मिनट तक चले मुकाबले में सीधे गेमों में 21-16, 21-13 से मात देकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। वहीं इस जीत के साथ ही मारिन महिला सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं।

वर्ल्ड नंबर 5 कैरोलिना मारिन के खिलाफ वर्ल्ड नंबर 12 सायना नेहवाल शुरूआती गेम में 14-10 और दूसरे गेम में 6-4 की बढ़त गंवा बैठी और 16-21, 13-21 से हार गयीं।

इससे पहले, सिंधु को जापान की खिलाड़ी नोजोमी ओकुहारा ने 21-18, 21-8 से मात देकर बाहर का रास्ता दिखाया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल