1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. टॉप्स स्कीम से बाहर हुई साक्षी मलिक जबकि रवि दहिया को मिली जगह

टॉप्स स्कीम से बाहर हुई साक्षी मलिक जबकि रवि दहिया को मिली जगह

 Reported By: IANS
 Published : Oct 04, 2019 09:55 pm IST,  Updated : Oct 04, 2019 09:55 pm IST

साक्षी को टॉप्स स्कीम में विश्व चैम्पियनशिप तक के लिए जगह मिली थी, लेकिन उनके करार को विस्तार नहीं दिया गया है।

Sakshi Malik- India TV Hindi
Sakshi Malik Image Source : TWITTER

नई दिल्ली। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) की मिशन ओलम्पिक सेल ने देश के पुरुष पहलवान रवि दहिया को टॉप्स स्कीम में जगह दी है जबकि रियो ओलम्पिक-2016 में कांस्य पदक जीतने वाली साक्षी मलिक को बाहर कर दिया है। रवि ने हाल ही में विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में 57 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया था और देश के लिए ओलम्पिक कोटा हासिल किया था।

साक्षी को टॉप्स स्कीम में विश्व चैम्पियनशिप तक के लिए जगह मिली थी, लेकिन उनके करार को विस्तार नहीं दिया गया है। भारत्तोलन खिलाड़ी वेंकट राहुल को भी टॉप्स से बाहर कर दिया गया है।

समिति ने साथ ही बैठक में 70 लाख के वित्तीय प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है। तीन राष्ट्रीय महासंघों- निशानेबाजी, टेबल टेनिस और भारत्तोलन ने 2020, 2024 और 2028 के लिए अपना रोडमैप भी साझा किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल