1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. IOA के जरिये रियो ओलंपियनों को पैसा देंगे सलमान

IOA के जरिये रियो ओलंपियनों को पैसा देंगे सलमान

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 31, 2016 10:15 pm IST,  Updated : Aug 31, 2016 10:15 pm IST

अभिनेता सलमान खान ने रियो ओलंपिक में भाग लेने वाले हर खिलाड़ी को एक लाख एक हजार रूपये देने का अपना वादा निभाते हुए भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) से खिलाड़ियों का ब्यौरा मंगवाया है ।

Salman khan- India TV Hindi
Salman khan

नई दिल्ली: अभिनेता सलमान खान ने रियो ओलंपिक में भाग लेने वाले हर खिलाड़ी को एक लाख एक हजार रूपये देने का अपना वादा निभाते हुए भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) से खिलाड़ियों का ब्यौरा मंगवाया है । रियो ओलंपिक में भारतीय दल के सद्भावना दूत रहे सलमान ने हर ओलंपियन को एक लाख एक हजार रूपये देने का वादा किया था। 

भारतीय ओलंपिक संघ के महासचिव राजीव मेहता ने कहा कि सलमान खान ने मुझे सोमवार को पत्र भेजा है जिसमें उन्हें रियो ओलंपिक में भारतीय दल का सद्भावना दूत बनाने के लिये धन्यवाद दिया गया है । उन्होंने रियो ओलंपिक में भाग लेने वाले सभी भारतीय खिलाडि़यों का पैन नंबर भेजने को कहा है । 

मेहता ने बताया कि सलमान IOA के मार्फत रियो ओलंपिक में भाग ले चुके सभी भारतीयों को चेक भेजेंगे । सलमान प्रोटोकाल का पूरा पालन करते हुए IOA के मार्फत अपना काम कर रहे हैं ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल