1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मलेशिया ओपन: पहले ही दौर में हार कर बाहर हुए समीर

मलेशिया ओपन: पहले ही दौर में हार कर बाहर हुए समीर

 Reported By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 02, 2019 07:00 pm IST,  Updated : Apr 02, 2019 07:00 pm IST

चीनी खिलाड़ी ने एक घंटे पांच मिनट में यह मुकाबला अपने नाम किया। युकी ने इस जीत के साथ ही समीर के खिलाफ अपना करियर रिकॉर्ड 3-1 कर लिया है।

समीर वर्मा- India TV Hindi
समीर वर्मा, भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी Image Source : GETTY IMAGES

कुआलालम्पुर (मलेशिया)। मलेशिया में खेलने जा रहे मलेशिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में पहले ही दौर में भारत के समीर वर्मा को हारकर बाहर होना पड़ा।

दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी चीन के शि युकी ने मंगलवार को पुरुष एकल के पहले दौर में तीन गेमों तक चले संघर्षपूर्ण मुकाबले में समीर को 22-20, 21-23, 21-12 से मात दी। 

चीनी खिलाड़ी ने एक घंटे पांच मिनट में यह मुकाबला अपने नाम किया। युकी ने इस जीत के साथ ही समीर के खिलाफ अपना करियर रिकॉर्ड 3-1 कर लिया है। युकी ने पिछले साल दिसंबर में विश्व टूर फाइनल्स के सेमीफाइनल में भी समीर को हराया था। 

वही, मिश्रित युगल में प्रणाव जेरी चोपड़ा और एन सिक्की रेड्डी ने आयरलैंड के सैम मैगी और चोले मैगी को 41 मिनट में 22-20 24-22 से पराजित किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल