1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. सैंडरसन फार्म्स चैम्पियनशिप : लाहिड़ी ने पहले दौर में किया 66 का स्कोर

सैंडरसन फार्म्स चैम्पियनशिप : लाहिड़ी ने पहले दौर में किया 66 का स्कोर

 Reported By: IANS
 Published : Oct 02, 2020 05:01 pm IST,  Updated : Oct 02, 2020 05:11 pm IST

अनिर्बान लाहिड़ी ने अपनी शानदार फॉर्म का परिचय देते हुए सैंडरसन फार्म्स चैम्पियनशिप के पहले दिन छह अंडर 66 का स्कोर किया और संयुक्त रूप से सातवें स्थान पर रहे।

Anirban Lahiri- India TV Hindi
Anirban Lahiri Image Source : GETTY IMAGES

मिसीसिपी| भारतीय गोल्फ खिलाड़ी अनिर्बान लाहिड़ी ने अपनी शानदार फॉर्म का परिचय देते हुए सैंडरसन फार्म्स चैम्पियनशिप के पहले दिन छह अंडर 66 का स्कोर किया और संयुक्त रूप से सातवें स्थान पर रहे। चार खिलाड़ी चार्ले होफमैन, केविन चैपल, जिम्मी वॉल्कर और मौजूदा विजेता सेबास्टियन मुनोज ने पहले दिन 64 का स्कोर करते हुए संयुक्त रूप से पहला स्थान साझा किया।

लाहिड़ी ने तीसरे, सातवें, 10वें, 12वें, 14वें और 15वें होल पर बर्डी लगाईं।

दिन का खेल खत्म होने के बाद लाहिड़ी ने कहा, "मेरा आत्मविश्वास ऊपर है। मुझे ऐसा लग रहा है कि मैं शानदार खेल रहा हूं। मुझे यह गोल्फ कोर्स काफी पसंद है। पिछले साल मैं यहां पहली बार खेला था। यह मुझे एशिया के कई कोर्सेस की याद दिलाता है जहां मैं बड़ा हुआ।"

पीजीए टूर में लगातार अपना छठा सीजन खेल रहे लाहिड़ी को भी भी खिताबी जीत का इंतजार है।

IPL 2020 : कप्तान रोहित शर्मा ने इस खिलाड़ी को दिया पंजाब के खिलाफ मिली जीत का श्रेय

उन्होंने कहा, "मैं बस अपनी प्रक्रिया पर निर्भर रहना चाहता हूं। परिणाम लगातार आ रहे हैं। मैं अच्छा कर रहा हूं। मुझे लग रहा है कि मेरी ग्रीप काफी अच्छी है,जिसकी मुझे इस सप्ताह जरूरत पड़ेगी। मैं अच्छी फॉर्म में हूं और मुझे आत्मविश्वास भी है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल