1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. सानिया, स्ट्राइकोवा वुहान ओपन के फाइनल में

सानिया, स्ट्राइकोवा वुहान ओपन के फाइनल में

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 01, 2016 12:11 pm IST,  Updated : Oct 01, 2016 12:11 pm IST

वुहान: सानिया मिर्जा और चेक गणराज्य की बारबोरा स्ट्राइकोवा की जोड़ी ने अपनी शानदार फार्म जारी रखते हुए कल यहां डब्ल्यूटीए वुहान ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला युगल के फाइनल में प्रवेश किया। सानिया और

Sania Mirza-Barbora Strycova- India TV Hindi
Sania Mirza-Barbora Strycova

वुहान: सानिया मिर्जा और चेक गणराज्य की बारबोरा स्ट्राइकोवा की जोड़ी ने अपनी शानदार फार्म जारी रखते हुए कल यहां डब्ल्यूटीए वुहान ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला युगल के फाइनल में प्रवेश किया। सानिया और स्ट्राइकोवा की तीसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी ने सेमीफाइनल में चीनी ताइपै की दूसरी वरीयता प्राप्त हाओ चिंग चान और युंग यान जान की दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी को 6-4, 3-6, 10-7 से हराया। 

इससे पहले क्वार्टर फाइनल में सानिया और स्ट्राइकोवा ने हंगरी की टिमिया बाबोस और कजाखस्तान की यारोस्लावा शेवदोवा को 6-3, 7-6 से हराया था। मार्टिना हिंगिस से जोड़ी तोड़ने के बाद सानिया ने पिछले चार टूर्नामेंटों में से तीन में जीत दर्ज की है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल