1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. सानिया-हिंगिस विंबलडन के दूसरे दौर में

सानिया-हिंगिस विंबलडन के दूसरे दौर में

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 02, 2015 05:26 pm IST,  Updated : Jul 02, 2015 05:28 pm IST

लंदन: भारत की टेनिस स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा अपनी जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस के साथ कजाखस्तान की जरीना डियास और चीन की सैसई झंरंरेग को सीधे सेटों में हराकर साल के सबसे बड़े ग्रैंडस्लैम

सानिया-हिंगिस विंबलडन...- India TV Hindi
सानिया-हिंगिस विंबलडन के दूसरे दौर में

लंदन: भारत की टेनिस स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा अपनी जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस के साथ कजाखस्तान की जरीना डियास और चीन की सैसई झंरंरेग को सीधे सेटों में हराकर साल के सबसे बड़े ग्रैंडस्लैम विंबलडन चैम्पियनशिप के महिला युगल के दूसरे दौर में पहुंच गयी।
शीर्ष वरीय भारतीय और स्विस जोड़ी ने डियास और झेंग को एक घंटा नौ मिनट तक चले मुकाबले में 6-2, 6-2 से हराया।
सानिया और हिंगिस अगले मुकाबले में किमिको दाते क्रुम और फ्रांसेसका सियावोन से भिड़ेंगी।
सानिया और हिंगिस ने पूरे मैच के दौरान अपना वर्चस्व कायम रखा और अपने प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ मिले आठ में से पांच ब्रके प्वाइंट को भुनाया जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी जोड़ी सभी छह ब्रेक प्वाइंट पर अंक जुटाने में असफल रही और पहले मैच को आसानी से जीत लिया।
भाषा

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल