1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. सानिया सिनसिनाटी मास्टर्स सेमीफाइनल में, पेस बाहर

सानिया सिनसिनाटी मास्टर्स सेमीफाइनल में, पेस बाहर

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 22, 2015 01:34 pm IST,  Updated : Aug 22, 2015 01:36 pm IST

सिनसिनाटी: सानिया मिर्जा अपनी स्विस जोड़ीदार मार्तिना हिंगिस के साथ वेस्टर्न एंड सदर्न ओपन टेनिस के सेमीफाइनल में पहुंच गई जबकि लिएंडर पेस और रोहन बोपन्ना अपने अपने जोड़ीदारों के साथ पुरूष युगल से बाहर

सानिया सिनसिनाटी...- India TV Hindi
सानिया सिनसिनाटी मास्टर्स सेमीफाइनल में, पेस बाहर

सिनसिनाटी: सानिया मिर्जा अपनी स्विस जोड़ीदार मार्तिना हिंगिस के साथ वेस्टर्न एंड सदर्न ओपन टेनिस के सेमीफाइनल में पहुंच गई जबकि लिएंडर पेस और रोहन बोपन्ना अपने अपने जोड़ीदारों के साथ पुरूष युगल से बाहर हो गए ।

सानिया और हिंगिस की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी ने अमेरिकी वाइल्ड कार्डधारी क्रिस्टिना मशाले और कोको वांडेवेगे को 6 . 4, 6 . 1 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई ।

अब उनका सामना ताइपै की हाओ चिंग चान और युंग जान चान से होगा ।

एटीपी मास्टर्स टूर्नामेंट में पांचवीं वरीयता प्राप्त बोपन्ना और फ्लोरिन मर्जिया क्वार्टर फाइनल में इवान डोडिज और मार्सेलो मेलो की दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी से 1 . 6, 6 . 1, 12 . 14 से हार गई ।

दूसरे क्वार्टर फाइनल में पेस और स्टानिस्लास वावरिंका को फेलिसियानो लोपेज और मैक्स मिरनी ने 3 . 6, 6 . 2, 14 . 12 से मात दी ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल