1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. सानिया-मार्टिना ने जीता क्वांगचो ओपन खिताब

सानिया-मार्टिना ने जीता क्वांगचो ओपन खिताब

 Written By: IANS
 Published : Sep 28, 2015 07:30 am IST,  Updated : Sep 28, 2015 07:33 am IST

क्वांगचो: भारत की सानिया मिर्जा और स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस ने शनिवार को क्वांगचो ओपन टेनिस टूर्नामेंट का महिला युगल खिताब जीत लिया। सर्वोच्च विश्व वरीयता प्राप्त महिला युगल खिलाड़ी सानिया ने अपनी जोड़ीदार मार्टिना

सानिया-मार्टिना ने...- India TV Hindi
सानिया-मार्टिना ने जीता क्वांगचो ओपन खिताब

क्वांगचो: भारत की सानिया मिर्जा और स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस ने शनिवार को क्वांगचो ओपन टेनिस टूर्नामेंट का महिला युगल खिताब जीत लिया। सर्वोच्च विश्व वरीयता प्राप्त महिला युगल खिलाड़ी सानिया ने अपनी जोड़ीदार मार्टिना के साथ मिलकर फाइनल में शिलिन शू और शियाओडी यू की चीनी जोड़ी को हराया।

सानिया-मार्टिना को चीनी जोड़ी के खिलाफ फाइनल मुकाबला जीतने में ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी। उन्होंने सीधे सेटों में शिलिन-शियाओडी की जोड़ी को 6-3, 6-1 से हराया।

इससे पहले, सानिया-मार्टिना ने सेमीफाइनल में इजरायल की जूलिया ग्लूसेको और स्वीडन की रेबेका पीटरसन को 6-3, 6-4 से हराया था।

भारतीय-स्विस जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जर्मनी की एना-लेना फ्रीडसैम और रोमानिया की मौनिका निकोलेस्कू को सीधे सेटों में 6-2, 6-3 से हराया था।

सानिया का मौजूदा सत्र में यह सातवां खिताब है। हिंगिस से साथ इस सत्र में अब तक वह विंबलडन और अमेरिकी ओपन सहित छह खिताब जीत चुकी थीं।

इसके अलावा सर्वोच्च विश्व वरीयता प्राप्त जोड़ी ने मौजूदा सत्र में इससे पहले डब्ल्यूटीए टूर के तहत इंडियन वेल्स, मियामी ओपन और चार्ल्सटन ओपन खिताब भी अपने नाम करने में सफलता पाई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल