1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. दुबई ओपन के युगल प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंची सानिया और गर्सिया

दुबई ओपन के युगल प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंची सानिया और गर्सिया

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 19, 2020 12:01 am IST,  Updated : Feb 19, 2020 12:01 am IST

सानिया और गर्सिया की जोड़ी ने पहले दौर में अपनी रूसी प्रतिद्वंद्वी टीम पर 6-4, 4-6, 10-8 से जीत दर्ज की।

Sania Mirza- India TV Hindi
Sania Mirza Image Source : GETTY IMAGES

दुबई| भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और फ्रांस की उनकी जोड़ीदार कारोलिन गर्सिया ने मंगलवार को यहां रूस की अल्ला कुद्रीयावत्सेवा और स्लोवानिया की कैटरीना सर्बोतनिक पर संघर्षपूर्ण जीत दर्ज करके दुबई ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला युगल के प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। 

सानिया और गर्सिया की जोड़ी ने पहले दौर में अपनी रूसी प्रतिद्वंद्वी टीम पर 6-4, 4-6, 10-8 से जीत दर्ज की। उनका अगला मुकाबला चीन की साइसाइ च्यांग और चेक गणराज्य की बारबोरा क्रेसीकोवा की पांचवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी से होगा।

बता दें कि 33 वर्षीय सानिया ने पिंडली की चोट से उबरने के बाद दुबई ओपन में वापसी की है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल