1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. वुहान ओपन: सानिया-हिंगिस ने जीता साल का 7वां खिताब

वुहान ओपन: सानिया-हिंगिस ने जीता साल का 7वां खिताब

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 03, 2015 01:43 pm IST,  Updated : Oct 03, 2015 10:40 pm IST

वुहान: भारत की सानिया मिर्जा और स्विट्जरलैंड की उनकी जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस ने अपनी जीत का सिलसिला जारी रखते हुए शुक्रवार को वुहान ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला युगल खिताब भी जीत लिया। सानिया और

वुहान ओपन:...- India TV Hindi
वुहान ओपन: सानिया-हिंगिस ने जीता साल का 7वां खिताब

वुहान: भारत की सानिया मिर्जा और स्विट्जरलैंड की उनकी जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस ने अपनी जीत का सिलसिला जारी रखते हुए शुक्रवार को वुहान ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला युगल खिताब भी जीत लिया। सानिया और मार्टिना की शीर्ष वरीय जोड़ी ने रोमानिया की इरिना केमिला बेगू और मोनिका निकेल्कू को सीधे सेटों में 6-2 और 6-3 से हराया। इस साल यह जोड़ी विंबलडन और अमेरिकी ओपन सहित कुल छह खिताब जीत चुकी है।

सानिया-मार्टीना की इंडो-स्विस जोड़ी ने सेमीफाइनल में चीनी ताइपे की हो चिंग चान और युंग जान चान की जोड़ी को 53 मिनट में 6-2, 6-1 से हराया था। यह जोड़ी विंबलडन और अमेरिकी ओपन सहित कुल 7 खिताब जीत चुकी है।

भारतीय-स्विस जोड़ी ने हाल ही में क्वांगचो में खिताब जीता था। क्वार्टर फाइनल में जोंस और स्पीयर्स को हराया।

सानिाय और मार्टिना ने क्वार्टर फाइनल में अमेरिकी राक्वेल जोंस और अबीगेल स्पीयर्स की पांचवीं वरीय जोड़ी को 58 मिनट में 6-2, 6-2 से हराया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल