1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. टेनिस : सानिया आज खेलेंगी खिताबी मुकाबला

टेनिस : सानिया आज खेलेंगी खिताबी मुकाबला

 Written By: IANS
 Published : Mar 21, 2015 11:10 pm IST,  Updated : Mar 21, 2015 05:41 pm IST

इंडियन वेल्स: भारत की शीर्ष महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा अमेरिकी प्रांत कैलिफोर्निया के इंडियन वेल्स में चल रहे बीएनपी परिबास ओपन टेनिस टूर्नामेंट में देर रात महिला युगल वर्ग का खिताबी मुकाबला खेलेंगी।स्विट्जरलैंड की दिग्गज

- India TV Hindi

इंडियन वेल्स: भारत की शीर्ष महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा अमेरिकी प्रांत कैलिफोर्निया के इंडियन वेल्स में चल रहे बीएनपी परिबास ओपन टेनिस टूर्नामेंट में देर रात महिला युगल वर्ग का खिताबी मुकाबला खेलेंगी।

स्विट्जरलैंड की दिग्गज टेनिस स्टार मार्टिना हिंगिस के साथ बेहद शानदार फॉर्म में चल रहीं सानिया ने सेमीफाइनल मुकाबले में अमेरिका की लीजा रेमंड और आस्ट्रेलिया की समांथा स्टोसुर की जोड़ी को सीधे सेटों में मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

सानिया-हिंगिस की शीर्ष वरीय जोड़ी अब फाइनल मुकाबले में एकातेरीना मकारोवा और एलेना वेस्निना की दूसरी वरीय रूसी जोड़ी से भिड़ेगी।

सानिया-हिंगिस की जोड़ी सेमीफाइनल में रेमंड और स्टोसुर को 55 मिनट में 6-0, 6-4 से हराया। सानिया-हिंगिस की जोड़ी ने फाइनल तक के अपने सफर में अब तक एक भी सेट नहीं गंवाया है। दूसरी ओर मकारोवा-वेस्निना की जोड़ी को अपने पहले ही मैच में कड़ा संघर्ष करना पड़ा था।

दूसरी वरीय रूसी जोड़ी ने हालांकि उसके बाद अगले के चरणों में जबरदस्त वापसी की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल