1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. सानिया और शोएब के घर जल्दी आने वाली है खुशी '

सानिया और शोएब के घर जल्दी आने वाली है खुशी '

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 16, 2015 02:50 pm IST,  Updated : Apr 16, 2015 02:53 pm IST

नई दिल्ली: वीमेंस डबल्स में दुनिया की नंबर 1 खिलाड़ी बनने वाली पहली भारतीय सानिया मिर्जा इन दिनों खूब सुर्खियाँ बटोर रहीं हैं। उनके हज़ारों फैंस की तरह पति शोएब मलिक ने ट्विटर पर घोषणा

- India TV Hindi

नई दिल्ली: वीमेंस डबल्स में दुनिया की नंबर 1 खिलाड़ी बनने वाली पहली भारतीय सानिया मिर्जा इन दिनों खूब सुर्खियाँ बटोर रहीं हैं। उनके हज़ारों फैंस की तरह पति शोएब मलिक ने ट्विटर पर घोषणा की है वह सानिया के सबसे बड़े फैन हैं।

सानिया की कामयाबी से शोएब मलिक भी चर्चाओं में आ गए हैं और उन्होंने ट्विटर पर दूसरे फैंस के सवालों का जवाब देना भी शुरू कर दिया। #AskMalik के नाम से कई फ़ैंस उनसे सवाल पूछ रहे हैं, जिसका शोएब जवाब भी दे रहे हैं।

पाकिस्तानी सोशल मीडिया यूजर्स के बीच भी सानिया भाभी काफी मशहूर हैं, हालांकि इस दौरान शोएब मलिक काफी संभलकर जवाब दे रहे हैं और उनके जवाब में ह्यूमर का पुट ज्यादा है, लेकिन उनका एक जवाब का सोशल मीडिया की सुर्खियों में छाया हुआ है। एक फैन ने शोएब मलिक से जूनियर मलिक के बारे में पूछ लिया है, जिसके जवाब में शोएब मलिक ने कहा," 'जूनियर मलिक' जल्दी ही..इंशाल्लाह।”

शोएब के इस जवाब का सीधा मतलब यही है कि सानिया मिर्जा जल्द ही मां बनने वाली हैं। शोएब और सानिया के अलावा दोनों के फैंस के लिए इससे अच्छी ख़बर दूसरी नहीं हो सकती, लेकिन सानिया मिर्जा जिस जोरदार फॉर्म में हैं और मार्टिना हिंगिस के साथ उनकी जोड़ी जिस तरह से इस साल ग्रैंड स्लैम खिताबों की दावेदारी पेश करने वाली हैं, उससे लग रहा है कि जूनियर मलिक के आने में अभी थोड़ा इंतजार करना होगा।

इन दिनों सानिया मिर्जा अपने करियर के शिखर पर हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल