1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. इंग्लैंड महिला फुटबॉल टीम की कोच बनीं सेरिना विएगमैन

इंग्लैंड महिला फुटबॉल टीम की कोच बनीं सेरिना विएगमैन

 Reported By: IANS
 Published : Aug 15, 2020 11:21 am IST,  Updated : Aug 15, 2020 11:21 am IST

नीदरलैंड्स की पूर्व मिडफील्डर विएगमैन का इंग्लैंड की महिला फुटबॉल टीम के साथ चार साल का करार हुआ है।  

Sarina Wiegman- India TV Hindi
Sarina Wiegman Image Source : TWITTER- @WIEGMAN_S

लंदन| नीदरलैंड्स महिला फुटबॉल टीम की मैनेजर सेरिना विएगमैन को इंग्लैंड महिला फुटबॉल टीम का कोच नियुक्त किया गया है। विएगमैन अब सितंबर में फिल नेविल की जगह लेंगी। नीदरलैंड्स की पूर्व मिडफील्डर विएगमैन का इंग्लैंड की महिला फुटबॉल टीम के साथ चार साल का करार हुआ है।

एफए ने एक बयान में कहा, "हम सेरिना विएगमैन को इंग्लैंड की महिला फुटबॉल टीम का मुख्य कोच नियुक्त करने की घोषणा करके खुश हैं। वह फिल नेविल का कार्यकाल समाप्त होने के बाद अपना पद संभालेंगी।"

विएगमैन ने कहा, "अगले महीने इंग्लैंड की महिला टीम के कोच के रूप में टीम से जुड़ने को लेकर मैं खुश और सम्मानित हूं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल