1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. सतनाम सिंह, बल्लोके गांव से अमरीका में NBA तक का सफ़र

सतनाम सिंह, बल्लोके गांव से अमरीका में NBA तक का सफ़र

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 26, 2015 05:19 pm IST,  Updated : Jun 26, 2015 05:45 pm IST

एन बी ऐ में अपना नाम दर्ज करवाने वाले पहले भारतीय सतनाम सिंह  पंजाब के जिला संगरुर के छोटे से गाँव बल्लोके के साधारण परिवार में पैदा हुए । आज वह सिर्फ  19 साल की

सतनाम सिंह,  बल्लोके...- India TV Hindi
सतनाम सिंह, बल्लोके गांव से अमरीका में NBA तक का सफ़र

एन बी ऐ में अपना नाम दर्ज करवाने वाले पहले भारतीय सतनाम सिंह  पंजाब के जिला संगरुर के छोटे से गाँव बल्लोके के साधारण परिवार में पैदा हुए । आज वह सिर्फ  19 साल की उम्र में बास्केटबाल के नामवर खिलाडी बन गए है।

सात फूट 2 इंच लम्बे इस जोशीले  खिलाडी ने अपनी जोरदार मेहनत के दम पर ही न्यूयार्क में हुए सात विभिन्न प्रकार के ट्रायल में से गुजरते हुए अमरीका की प्रतिष्ठित नेशनल बास्केटबाल एसोसिएशन में अपना नाम दर्ज करवा पाने में सफलता हासिल की है।

सतनाम सिंह की इस कामयाबी पर उनके गाँव में ख़ुशी का माहौल है और परिवार मिठाई बाँट कर अपनी ख़ुशी जाहिर कर रहा है ...सतनाम सिंह ने 2005 से गुरु नानक स्टेडियम लुधियाना से खेल की दुनिया का सफर शुरू किया ..जिसके बाद उसने मलेशिया , सिंगापुर और विअतनाम समेत दुसरे कई देशो में हुए बास्केटबाल के मुकाबलों में भाग ले कर कई अवार्ड जीते और देश का नाम  ऊँचा किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल