1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. सौरभ चौधरी ने पुरूष एयर पिस्टल नेशनल ट्रायल में क्लीन स्वीप किया

सौरभ चौधरी ने पुरूष एयर पिस्टल नेशनल ट्रायल में क्लीन स्वीप किया

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 31, 2018 08:34 am IST,  Updated : Dec 31, 2018 08:34 am IST

 फाइनल में सौरभ ने 246 अंक से अपने जूनियर विश्व रिकॉर्ड से ज्यादा का स्कोर बनाया। 

सौरभ चौधरी - India TV Hindi
सौरभ चौधरी 

नयी दिल्ली: एशियाई खेलों और युवा ओलंपिक खेलों के चैम्पियन सौरभ चौधरी ने रविवार को डॉक्टर कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में दूसरी ट्रायल प्रतियोगिता की 10 मीटर एयर पिस्टल ट्रायल्स में पुरूषों और जूनियर लड़कों के वर्ग में जीत दर्ज की। सौरभ ने शनिवार को पहली ट्रायल प्रतियोगिता की दोनों स्पर्धाओं में जीत हासिल की थी और एक में वह मौजूदा विश्व रिकॉर्ड स्कोर से ऊपर रहे थे। 

रविवार को उन्होंने 243.3 अंक के स्कोर से पुरूषों का फाइनल जीता और पंजाब के अर्जुन सिंह चीमा को पछाड़ा जो 239.8 अंक से दूसरे स्थान पर रहे। 

जूनियर लड़कों के फाइनल में सौरभ ने 246 अंक से अपने जूनियर विश्व रिकॉर्ड से ज्यादा का स्कोर बनाया। उन्होंने सेना के दीपक धारीवाल को पछाड़ा जो 241.2 अंक से दूसरे स्थान पर रहे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल