1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोविड-19 महामारी के कारण सीनियर पीजीए चैंपियनशिप रद्द

कोविड-19 महामारी के कारण सीनियर पीजीए चैंपियनशिप रद्द

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 03, 2020 12:09 pm IST,  Updated : Apr 03, 2020 12:09 pm IST

यह टूर्नामेंट बेंटन हार्बर मिशीगन में होना था लेकिन 23 मार्च तक अपने घरों में ही रहने के आदेश के बाद इसे रद्द करने का फैसला किया गया।

Senior PGA Golf Championship canceled due to Covid-19 epidemic- India TV Hindi
Senior PGA Golf Championship canceled due to Covid-19 epidemic Image Source : GETTY IMAGE

लासएंजिलिस। कोरोनावायरस के प्रकोप को देखते हुए खेल जगत के हर टूर्नामेंट को या तो स्थगित कर दिया गया है या फिर उसे रद्द कर दिया गया है। इसी कड़ी में अब अमेरिकी पीजीए ने अगले महीने होने वाली सीनियर पीजीए गोल्फ चैंपियनशिप रद्द करने का ऐलान किया है। इस चैंपियनशिप का आयोजन 19 से 24 मई के बीच होने वाला था।

यह टूर्नामेंट बेंटन हार्बर मिशीगन में होना था लेकिन 23 मार्च तक अपने घरों में ही रहने के आदेश के बाद इसे रद्द करने का फैसला किया गया। अमेरिकी पीजीए के मुख्य कार्यकारी सीथ वॉ ने कहा, ‘‘भले ही हम सभी बहुत निराश हैं लेकिन हम सभी समझते हैं कि आम लोगों का स्वास्थ्य सर्वोच्च प्राथमिकता है। ’’ 

सीनियर पीजीए चैंपियनशिप 2021 में ओकलाहोमा में सदर्न हिल्स कंट्री क्लब में खेली जाएगी लेकिन यह टूर्नामेंट 2022 में फिर हार्बर शोर्स में वापसी करेगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल