1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. फ्रेंच ओपन : सेमीफाइनल में पहुंचीं सेरेना

फ्रेंच ओपन : सेमीफाइनल में पहुंचीं सेरेना

 Written By: IANS
 Published : Jun 03, 2015 07:59 pm IST,  Updated : Jun 03, 2015 08:48 pm IST

पेरिस: सर्वोच्च विश्व वरीयता प्राप्त अमेरिकी टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स ने वर्ष के दूसरे ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट फ्रेंच ओपन के 11वें दिन बुधवार को महिला एकल वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। शीर्ष वरीय

फ्रेंच ओपन : सेमीफाइनल...- India TV Hindi
फ्रेंच ओपन : सेमीफाइनल में पहुंचीं सेरेना

पेरिस: सर्वोच्च विश्व वरीयता प्राप्त अमेरिकी टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स ने वर्ष के दूसरे ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट फ्रेंच ओपन के 11वें दिन बुधवार को महिला एकल वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। शीर्ष वरीय सेरेना ने फिलिप काट्रियर कोर्ट पर हुए महिला एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल मैच में 17वीं वरीय इटली की सारा ईरानी को सीधे सेटों में 6-1, 6-3 से मात दे दी।

2002 और 2013 में यहां दो बार चैम्पियन रह चुकीं सेरेना इस मैच में अपने पूरे रौ में दिखीं। उन्होंने 10 एस और 39 विनर्स लगाए।

सेरेना को अब सेमीफाइनल में स्विट्जरलैंड की टीमिया बासिंस्की और बेल्जियम की एलिसन वैन यूवीत्वांक के बीच विजेता से होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल