1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. सर्जियो पेरेज का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव, ब्रिटिश ग्रां प्री में नहीं लेंगे हिस्सा

सर्जियो पेरेज का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव, ब्रिटिश ग्रां प्री में नहीं लेंगे हिस्सा

 Reported By: IANS
 Published : Jul 31, 2020 02:37 pm IST,  Updated : Jul 31, 2020 02:37 pm IST

पेरेज की टीम के मुताबिक गुरुवार को उनका टेस्ट होने के बाद उन्होंने अपने आप को सबसे दूर कर लिया था और सेल्फ-आइसोलेशन में चले गए थे। 

Sergio Perez's Covid-19 Test positive, will not participate in the British Grand Prix- India TV Hindi
Sergio Perez's Covid-19 Test positive, will not participate in the British Grand Prix Image Source : GETTY IMAGES

लंदन। रेसिंग प्वाइंट ड्राइवर सर्जियो पेरेज कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और इसी कारण वह इस सप्ताह के अंत में होने वाली ब्रिटिश ग्रां प्री में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। पेरेज की टीम के मुताबिक गुरुवार को उनका टेस्ट होने के बाद उन्होंने अपने आप को सबसे दूर कर लिया था और सेल्फ-आइसोलेशन में चले गए थे। उनका शाम को दोबारा टेस्ट हुआ जिसमें पता चला कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हैं।

फॉमूर्ला-1 और एफआईए ने अपने बयान में कहा है कि स्वास्थ्य अधिकारियों के निर्देश के बाद पेरेज ने अपने आप को क्वारंटीन कर लिया है, वह अधिकारियों के आदेश का पालन करना जारी रखेंगे।

उन्होंने कहा, "ब्रिटिश ग्रां प्री के स्थानीय आयोजकों, स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारी और एफआईए कोविड-19 प्रतिनिधिमंडल की मदद से पूरी जांच शुरू की जा चुकी है और उनके सभी करीबियों को क्वांरनटीन कर दिया गया है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

F1