जकार्ता : भारत के पारुपल्ली कश्यप को शनिवार को 800,000 डॉलर इनामी राशि वाले इंडोनेशिया ओपन सुपरसीरीज प्रीमियर बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा।
क्वार्टर फाइनल में विश्व के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त चीन के चेन लोंग को हराने वाले कश्यप को जापान के केंतो मोमोता ने तीन गेम तक चले मैच में 12-21, 21-17, 21-19 से हराया। यह मैच 1 घंटे 16 मिनट चला।
फाइनल में मोमोता का सामना डेनमार्क के जान ओ जोर्गेनसन तथा जर्मनी के मार्क ज्वीबलर के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। फाइनल मुकाबला रविवार को खेला जाना है।