1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. प्रो कबड्डी लीग: दिल्ली को मिली घर में पहली हार, यू-मुम्बा ने 41-34 से हराया

प्रो कबड्डी लीग: दिल्ली को मिली घर में पहली हार, यू-मुम्बा ने 41-34 से हराया

 Reported By: IANS
 Published : Dec 02, 2018 09:11 am IST,  Updated : Dec 02, 2018 09:11 am IST

 घर में अपने पहले मैच में जयपुर पिंक पैंथर्स को हराया था।

दिल्ली को मिली घर में...- India TV Hindi
दिल्ली को मिली घर में पहली हार, यू-मुम्बा ने 41-34 से हराया

नई दिल्ली: यू-मुम्बा ने शनिवार को त्यगाराज स्टेडियम में खेले गए प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के छठे सीजन के मैच में मेजबान दबंग दिल्ली को 41-34 से हरा दिया। यह दिल्ली की घर में पहली हार है। उसे यह हार तब मिली जब वह पहले हाफ में नौ अंकों की बढ़त के साथ गई थी। दिल्ली ने शुक्रवार को घर में अपने पहले मैच में जयपुर पिंक पैंथर्स को हराया था।

दूसरे हाफ में मुंबई ने अच्छी वापसी कर दिल्ली को पीछे कर दिया था। हालांकि आखिरी के तीन मिनट में दोनों टीमों के बीच पांच अंकों का अंतर था जिसे दिल्ली पाटती दिख रही थी लेकिन सिद्धार्थ देसाई की सुपर रेड ने दिल्ली के अरमानों पर पानी फेर दिया। सिद्धार्थ ने इस रेड से चार अंक जुटाए और अंकों के अंतर को बढ़ा कर सात कर दिया। 

इसके बाद दिल्ली वापसी की स्थिति में नहीं रही और मैच हार गई। 

इससे पहले, दिल्ली दूसरे हाफ में 22-13 के स्कोर के साथ उतरी थी। मुंबई ने दूसरे हाफ की शानदार शुरुआत की लगातार चार अंक लेकर स्कोर 17-22 कर लिया। 31वें मिनट में सिद्धार्थ की सफल रेड के दम पर मुंबई ने दिल्ली को 27-27 की बराबरी पर ला दिया। 

यहां से मैच रोमांचक हो गया। 30-30 की बराबरी के बाद मुंबई ने 36-31 से बढ़त बनाए रखी थी जिसे दिल्ली कम कर रही थी लेकिन सिद्धार्थ की सुपर रेड ने उसके अरमानों पर पानी फेर दिया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल