1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. इंग्लैंड के बिल ब्यूमोंट बने विश्व रग्बी के नये अध्यक्ष

इंग्लैंड के बिल ब्यूमोंट बने विश्व रग्बी के नये अध्यक्ष

 Reported By: India TV Sports Desk
 Published : May 03, 2020 03:25 pm IST,  Updated : May 03, 2020 03:25 pm IST

इंग्लैंड के बिल ब्यूमोंट को विश्व रग्बी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बिल ब्यूमोंट इंग्लैंड के पूर्व कप्तान रह चुके हैं। ब्यूमोंट ने पूर्व कप्तान जिन्होंने अर्जेंटीना के पूर्व कप्तान आगस्टिन पिशोट को मात दी

इंग्लैंड के बिल...- India TV Hindi
इंग्लैंड के बिल ब्यूमोंट बने विश्व रग्बी के नये अध्यक्ष Image Source : GETTY

इंग्लैंड के बिल ब्यूमोंट को विश्व रग्बी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बिल ब्यूमोंट इंग्लैंड के पूर्व कप्तान रह चुके हैं। ब्यूमोंट ने पूर्व कप्तान जिन्होंने अर्जेंटीना के पूर्व कप्तान आगस्टिन पिशोट को मात दी। ब्यूमोंट को 51 में से 28 वोट मिले। ब्यूमोंट अब चार साल तक इस पद पर बने रहेंगे।

दूसरी तरफ फ्रेंच रग्बी महासंघ के प्रमुख बर्नार्ड लापोर्टे उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसी के साथ सात नए सदस्यों की एक नई कार्यकारी समिति की भी पुष्टि की हो गई, जिसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मुख्य कार्यकारी और दो निर्दलीय एंजेला रग्गिएरो और लॉर्ड मर्विन डेविस शामिल हुए हैं।

विश्व रग्बी ने शुक्रवार को अपने बयान में कहा, "परिणामों की आधिकारिक तौर पर पुष्टि 12 मई को विश्व रग्बी की परिषद की वार्षिक बैठक में की जाएगी जिसके बाद नए नेतृत्व का चार साल का कार्यकाल शुरू होगा। दोनों उम्मीदवारों ने एक प्रारंभिक घोषणा पर सहमति व्यक्त की, जो प्रक्रिया पहले दौर के चरण में संपन्न हुई और उपाध्यक्ष और कार्यकारी समिति के पदों के लिए कोई और वोट की आवश्यकता नहीं थी।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल