1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक 2020 का शुभंकर होगा मुस्कुराता पांडा

बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक 2020 का शुभंकर होगा मुस्कुराता पांडा

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 18, 2019 04:40 pm IST,  Updated : Sep 18, 2019 04:40 pm IST

बीजिंग आयोजन समिति की वेबसाइट के अनुसार पांडा का नाम बिंग ड्वेन ड्वेन है और वह शीतकालीन ओलंपिक का शुभंकर है।  

बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक 2020 का शुभंकर होगा मुस्कुराता पांडा- India TV Hindi
बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक 2020 का शुभंकर होगा मुस्कुराता पांडा   Image Source : AP

मुस्कुराता पांडा और लाल रंग की लालटेन की शक्ल वाला बच्चा बीजिंग में 2022 में होने वाले शीतकालीन ओलंपिक और पैरालंपिक के शुभंकर होगा। चीन की राजधानी में शुगैंग आइस हाकी एरेना में मंगलवार को एक समारोह में इन दोनों शुभंकर को सार्वजनिक किया गया। 

बीजिंग आयोजन समिति की वेबसाइट के अनुसार पांडा का नाम बिंग ड्वेन ड्वेन है और वह शीतकालीन ओलंपिक का शुभंकर है।

उसके चेहरे पर रंगीन वृत हैं जो कि स्केटिंग ट्रैक और 5जी टेक्नोलोजी के प्रतीक है। चीनी भाषा में बिंग का मतलब बर्फ होता है जबकि ड्वेन ड्वेन का मतलब ईमानदारी, जीवंतता और स्वास्थ्य है। 

पैरालंपिक का शुभंकर पारंपरिक लाल लालटेन पर आधारित है जिसका नाम शुए रोन रोन है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल