1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. दक्षिण अफ्रीका ने तीसरी बार जीता रग्बी विश्व कप का खिताब

दक्षिण अफ्रीका ने तीसरी बार जीता रग्बी विश्व कप का खिताब

 Reported By: IANS
 Published : Nov 03, 2019 09:24 am IST,  Updated : Nov 03, 2019 09:24 am IST

दक्षिण अफ्रीका की टीम ने यहां शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को हराकर तीसरी बार रग्बी विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। 

Rugby- India TV Hindi
दक्षिण अफ्रीका ने तीसरी बार जीता रग्बी विश्व कप का खिताब Image Source : TWITTER/SPRINGBOKS

योकोहोमा (जापान)| दक्षिण अफ्रीका की टीम ने यहां शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को हराकर तीसरी बार रग्बी विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। फाइनल में शनिवार को दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड 32-12 के बड़े अंतर से मात देकर खिताब पर कब्जा किया। विश्व कप जीतने के मामले में दक्षिण अफ्रीका ने अब न्यूजीलैंड की बराबरी कर ली है। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका की टीम नस्लभेद के कारण पहले दो विश्व कप में नहीं खेली थी।

इस फाइनल को देखने के लिए योकोहोमा इंटरनेशनल स्टेडियम में करीब 71,103 दर्शक मौजूद थे जिसमें दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति साइरिल रामाफोसा और ब्रिटेन के प्रिंस हैरी भी शामिल थे।

मैच में इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही और काइल सिन्कलर को चोट के कारण मैदान से बाहर जाना पड़ा। दक्षिण अफ्रीका ने पेनाल्टी के जरिए शुरुआती तीन अंक हासिल किए। ओवन फेरल ने 23वें मिनट में स्कोर 3-3 कर दिया।

इसके बाद, हैंड्रे पोलार्ड ने पेनाल्टी के जरिए दक्षिण अफ्रीका को दोबारा आगे कर दिया। पहले हाफ में पेनाल्टी के जरिए दक्षिण अफ्रीका ने छह और अंक हासिल किए। दूसरे हाफ में भी इंग्लैंड लगातार पिछड़ती चली गई। मैच खत्म होने से 10 मिनट पहले तक दक्षिण अफ्रीका की टीम 25-12 से आगे हो गई और खिताब सुनिश्चित कर लिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल