1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. साउथम्पटन ने खिलाड़ियों का वेतन टालने की घोषणा की

साउथम्पटन ने खिलाड़ियों का वेतन टालने की घोषणा की

 Reported By: IANS
 Published : Apr 09, 2020 11:52 pm IST,  Updated : Apr 09, 2020 11:52 pm IST

इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) ने घोषणा की है कि कोरोनोवायरस महामारी के दौरान उनके खिलाड़ी अपनी सैलरी के कुछ हिस्से को टाल देंगे। 

साउथम्पटन ने...- India TV Hindi
साउथम्पटन ने खिलाड़ियों का वेतन टालने की घोषणा की Image Source : GETTY

लंदन| इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) ने घोषणा की है कि कोरोनोवायरस महामारी के दौरान उनके खिलाड़ी अपनी सैलरी के कुछ हिस्से को टाल देंगे। ऐसा करने वाली वह लीग की पहली टीम बन जाएगी। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, मैनेजर राल्फ हासेनहुट्ल और उनके कर्मचारी तथा निदेशक मंडल भी जून तक ऐसा ही करेंगे।

इंग्लिश प्रीमियर लीग ने इससे पहले सभी खिलाड़ियों के लिए 30 प्रतिशत वेतन कटौती का प्रस्ताव रखा था। हालांकि, पेशेवर फुटबॉलर्स एसोसिएशन ने यह कहकर ऐसा करने से मना कर दिया था कि इससे कर योगदान प्रभावित होगा।

साउथम्पटन ने साथ ही कहा कि वे अप्रैल, मई और जून के दौरान सरकार की फर्लो योजना का उपयोग नहीं करेंगे। प्रोफेशनल फुटबॉलर्स एसोसिएशन के प्रमुख गॉर्डन टेलर ने नेशनल हेल्थ सर्विस (एनएचएस) के लिए प्रीमियर लीग के खिलाड़ियों के फंड में 500,000 पाउंड (617,000 अमेरिकी डॉलर) दान किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल