1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. स्पेन बना यूरोपीय बास्केटबॉल चैम्पियन

स्पेन बना यूरोपीय बास्केटबॉल चैम्पियन

 Written By: IANS
 Published : Sep 21, 2015 02:31 pm IST,  Updated : Sep 21, 2015 02:32 pm IST

पेरिस: स्पेन ने रविवार को लिथुआनिया को हराकर यूरोपीय बास्केटबॉल चैम्पियनशिप 2015 खिताब जीत लिया। स्पेन ने बीते चार साल में तीसरी बार यह खिताब जीता है। स्पेनिश टीम ने फाइनल मुकाबले में लिथुआनिया को

स्पेन बना यूरोपीय...- India TV Hindi
स्पेन बना यूरोपीय बास्केटबॉल चैम्पियन

पेरिस: स्पेन ने रविवार को लिथुआनिया को हराकर यूरोपीय बास्केटबॉल चैम्पियनशिप 2015 खिताब जीत लिया। स्पेन ने बीते चार साल में तीसरी बार यह खिताब जीता है। स्पेनिश टीम ने फाइनल मुकाबले में लिथुआनिया को 80-63 से हराया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के अनुसार, पऊ गसोल ने फाइनल में 25 अंक, 12 रिबाउंड, चार असिस्ट, एक स्टील और बिना टर्नओवर के टूर्नामेंट के सबसे मूल्यवान खिलाड़ी का पुरस्कार जीता।

स्पेन ने 13 अंकों की बढ़त के साथ खाता खोला और उसे टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में लिथुआनिया से कुछ ही चुनौतियों का सामना करना पड़ा।

इससे पहले टूर्नामेंट में फ्रांस ने कांस्य पदक जीता। फ्रांस ने तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में सर्बिया 81-68 से हराया।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल