1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोविड-19 के कारण स्पेन के 21 वर्षीय फुटबॉल कोच की मौत

कोविड-19 के कारण स्पेन के 21 वर्षीय फुटबॉल कोच की मौत

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 17, 2020 01:49 pm IST,  Updated : Mar 17, 2020 01:49 pm IST

स्पेनिश लीग सेकंड डिवीजन टीम एटलेटिको पोर्टाडा अल्टा की युवा टीम के कोच फ्रांसिस्को गार्शिया को कोविड 19 के लक्षण मिलने के बाद स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

Spains 21-year-old football coach dies due to Kovid-19 - India TV Hindi
Spains 21-year-old football coach dies due to Kovid-19  Image Source : TWITTER

मैड्रिड। स्पेन के मालागा में कोविड 19 संक्रमण के कारण एक 21 वर्षीय फुटबॉल कोच की मौत हो गई। स्पेनिश लीग सेकंड डिवीजन टीम एटलेटिको पोर्टाडा अल्टा की युवा टीम के कोच फ्रांसिस्को गार्शिया को कोविड 19 के लक्षण मिलने के बाद स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह ल्यूकेमिया से भी पीड़ित था। 

क्लब ने कहा,‘‘हम अपने कोच फ्रांसिस्को गार्शिया के परिवार, दोस्तों और रिश्तेदारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं। हम तुम्हारे बिना कैसे खेलेंगे फ्रांसिस्को। लेकिन हम तुम्हारे लिये खेलेंगे। ईश्वर तुम्हारी आत्मा को शांति दे।’’

स्पेन में अब तक कोरोना वायरस के 9000 मामले सामने आ चुके हैं और 300 लोग मारे गए हैं ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल