1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोविड-19: खेल मंत्री रिजिजू ने मदद का हाथ बढ़ाने वाले युवा फुटबालरों की सराहना की

कोविड-19: खेल मंत्री रिजिजू ने मदद का हाथ बढ़ाने वाले युवा फुटबालरों की सराहना की

 Reported By: IANS
 Published : Apr 01, 2020 04:07 pm IST,  Updated : Apr 01, 2020 04:07 pm IST

केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने भारतीय पुरुष फुटबाल टीम और पूर्व खिलाड़ियों द्वारा कोविड-19 में की गई मदद को सराहा है और कहा है कि युवा खिलड़ियों ने रास्ता दिखाया है।

कोविड-19: खेल मंत्री...- India TV Hindi
कोविड-19: खेल मंत्री रिजिजू ने मदद का हाथ बढ़ाने वाले युवा फुटबालरों के कदम की सराहना की Image Source : TWITTER/KIRENRIJIJU

नई दिल्ली| केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने भारतीय पुरुष फुटबाल टीम और पूर्व खिलाड़ियों द्वारा कोविड-19 में की गई मदद को सराहा है और कहा है कि युवा खिलड़ियों ने रास्ता दिखाया है।

रिजिजू ने ट्वीट करते हुए लिखा, "मैं पुरुष फुटबाल टीम को बधाई देता हूं। सुनील छेत्री और उनकी टीम और कुछ पूर्व फुटबाल खिलाड़ी मदद करने के लिए आगे आए और प्रधानमंत्री राहत कोष में 50 लाख रुपये का योगदान दिया। हमारे युवा फुटबाल खिलाड़ियों ने बताया है कि युवा भारत कोरोनावायरस से लड़ाई में अपना योगदान देने के लिए तैयार है।"

खेल मंत्री ने हॉकी इंडिया का भी शुक्रिया अदा किया है। मंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा, "मैं हॉकी इंडिया का प्रधानमंत्री राहत कोष में 25 लाख रुपये का योगदान देने और कोरोनावायरस से लड़ाई लड़ने के लिए उनका धन्यवाद देता हूं।"

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल