1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. रियो पैरालम्पिक के पदक विजेताओं को मिलेगा नकद पुरस्कार: खेल मंत्रालय

रियो पैरालम्पिक के पदक विजेताओं को मिलेगा नकद पुरस्कार: खेल मंत्रालय

 Written By: IANS
 Published : Sep 06, 2016 06:47 pm IST,  Updated : Sep 06, 2016 06:48 pm IST

ब्राजील की मेजबानी में बुधवार से शुरू होने वाले पैरालम्पिक खेलों में पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा..

rio paraolypic- India TV Hindi
rio paraolypic

नई दिल्ली: ब्राजील की मेजबानी में बुधवार से शुरू होने वाले पैरालम्पिक खेलों में पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। खेल मंत्रालय ने मंगलवार को कहा है कि पैरालम्पिक खेलों में हिस्सा लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों को पिछले महीने हुए ओलम्पिक खेलों की तर्ज पर ही पुरस्कार दिए जाएंगे।

भारत ने पैरालम्पिक खेलों में अब तक का अपना सबसे बड़ा दल भेजा है। भारतीय दल में कुल 17 खिलाड़ी शामिल हैं।

खेल मंत्रालय ने ट्वीट किया है, "पैरालम्पिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी को 75 लाख रुपये, रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ी को 50 लाख रुपये और कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ी को 30 लाख रुपये का ईनाम दिया जाएगा।"

ट्वीट में लिखा है, "ओलम्पिक खेलों की तर्ज पर ही पैरालम्पिक खेलों में पदक लाने वाले खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत किया जाएगा।"

सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए मंत्रालय ने लिखा है, "रियो पैरालम्पिक-2016 मेंभारत का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों को शुभकामनाएं।"

भारतीय पैरालम्पिक टीम :

मारियप्पन थांगावेलु (ऊंची कूद), वरुण सिंह भाटी (ऊंची कूद), शरद कुमार (ऊंची कूद), रामपाल चाहर (ऊंची कूद), पूजा (तीरंदाजी), सुंगर सिंह गुर्जर (भाला फेंक), देवेंद्र झाझरिया (भाला फेंक), रिंकू (भाला फेंक), नरेंद्र रनबीर (भाला फेंक), संदीप (भाला फेंक), अमित कुमार सारोहा (क्लब थ्रो), दीपा मलिक (गोला फेंक), धर्मबीर (क्लब थ्रो), अंकुर धामा (1,500 मीटर दौड़), बाशा फरमान (पावरलिफ्टिंग), सुयश नारायण जाधव (तैराकी), नरेश कुमार शर्मा (निशानेबाजी)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल