1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. इंग्लिश फुटबॉल क्लब स्पर्स के महान खिलाड़ी ग्रीव्स अस्पताल में लेकिन कोरोना संक्रमण नहीं

इंग्लिश फुटबॉल क्लब स्पर्स के महान खिलाड़ी ग्रीव्स अस्पताल में लेकिन कोरोना संक्रमण नहीं

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 10, 2020 11:03 pm IST,  Updated : Apr 10, 2020 11:03 pm IST

टोटेनहम के लिये रिकार्ड गोल करने वाले ग्रीव्स को अज्ञात बीमारी के कारण मंगलवार को अस्पताल में दाखिल कराया गया था।

Football- India TV Hindi
Football Image Source : GETTY IMAGES

लंदन| टोटेनहम के महान खिलाड़ी जिम्मी ग्रीव्स अभी भी अस्पताल में उपचार करा रहे हैं लेकिन प्रीमियर लीग फुटबाल क्लब ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें कोरोना वायरस संक्रमण नहीं है।

टोटेनहम के लिये रिकार्ड गोल करने वाले ग्रीव्स को अज्ञात बीमारी के कारण मंगलवार को अस्पताल में दाखिल कराया गया था।

अस्सी बरस के ग्रीव्स को 2015 में पक्षाघात हुआ था और तभी से वह व्हीलचेयर पर हैं। क्लब ने बताया कि ग्रीव्स के परिवार ने इसकी पुष्टि की है कि वह कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में नहीं है। 

बता दें कि कोरोनावायरस के कारण पूरी दुनिया में सभी खेल गतिविधियों पर रोक लगा दी गई हैं। जिसके चलते हाल ही में टोक्यो ओलंपिक 2020 और युरोपा चैम्पियंस लीग को भी स्थगित कर दिया गया था। इस तरह दुनिया भर के सभी एथलीट मैदानों में ट्रेनिंग करने के बजाए घरों में बैठे हुए हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल