1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. सैयद मोदी टूर्नामेंट के दूसरे दौर में पहुंचे श्रीकांत, कश्यप को मिला वॉकओवर

सैयद मोदी टूर्नामेंट के दूसरे दौर में पहुंचे श्रीकांत, कश्यप को मिला वॉकओवर

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 27, 2019 12:14 pm IST,  Updated : Nov 27, 2019 12:14 pm IST

तीसरी वरीयता प्राप्त के श्रीकांत ने रूस के ब्लादीमिर मालकोव को सीधे गेमों में हराकर सैयद मोदी अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया। 

BADMINTON- India TV Hindi
सैयद मोदी टूर्नामेंट के दूसरे दौर में पहुंचे श्रीकांत, कश्यप को मिला वॉकओवर Image Source : TWITTER

लखनऊ। तीसरी वरीयता प्राप्त के श्रीकांत ने रूस के ब्लादीमिर मालकोव को सीधे गेमों में हराकर सैयद मोदी अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया। श्रीकांत ने 36 मिनट तक चले मुकाबले में 21-12, 21-11 से जीत दर्ज की। वहीं पारूपल्ली कश्यप को फ्रांस के लुकास कोरवी पर वाकओवर मिला।

पिछले सप्ताह स्काटिश ओपन जीतने वाले 18 बरस के लक्ष्य सेन को भी फ्रांस के थामस राउक्सेल पर वाकओवर मिला। महिला वर्ग में अश्मिता चालिहा ने वृशाली गुम्माडी को 21-16, 21-16 से हराया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल