1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. स्टेफानोस सितसिपास ने दुबई चैम्पियनशिप के दूसरे राउंड में बनाई जगह

स्टेफानोस सितसिपास ने दुबई चैम्पियनशिप के दूसरे राउंड में बनाई जगह

 Reported By: IANS
 Published : Feb 26, 2020 12:57 pm IST,  Updated : Feb 26, 2020 12:57 pm IST

ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के दूसरे दौर में जगह बना ली है। सितसिपास ने पहले दौर के मैच में स्पेन के पाब्लो कारेनो बुस्ता को मात दी।

स्टेफानोस सितसिपास ने...- India TV Hindi
स्टेफानोस सितसिपास ने दुबई चैम्पियनशिप के दूसरे राउंड में बनाई जगह Image Source : GETTY IMAGES

दुबई| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के दूसरे दौर में जगह बना ली है। सितसिपास ने पहले दौर के मैच में स्पेन के पाब्लो कारेनो बुस्ता को मात दी। दूसरी वरीय सितसिपास ने बुस्ता को मंगलवार देर रात एक घंटे 34 मिनट तक चले मैच में 7-6(1), 6-1 से मात दी।

मैच के बाद सितसिपास ने कहा, "मैं इस बात से खुश हूं कि मैं लंबे समय से दो सेट में मैच जीतते आ रहा हूं। मैं कोर्ट पर अतिरिक्त समय नहीं बिता रहा, इसलिए इससे मुझे मदद मिलेगी।" अगले दौर में सितसिपास का सामना एलेक्जेंडर बुबलिक से होगा। जिन्होंने वर्ल्ड नंबर-47 हुरकाक्ज को 76 मिनट तक चले मैच में 6-2, 7-5 से मात दी।

अगले मैच के अपने प्रतिद्वंद्वी पर सितसिपास ने कहा, "बुब्लिक मुश्किल खिलाड़ी हैं। वह कोर्ट पर अजीब तरह की चीजें करते हैं। मुझे वहां अपना काम करना होगा, जिस तरह से मैं करता आ रहा हूं। अभी तक मैं अच्छा कर रहा हूं। मुझे यह जारी रखना होगा।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल