1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. हार के बाद भारतीय कोच स्टीफन कांस्टेनटाइन ने दिया इस्तीफा

हार के बाद भारतीय कोच स्टीफन कांस्टेनटाइन ने दिया इस्तीफा

 Reported By: IANS
 Published : Jan 15, 2019 06:35 am IST,  Updated : Jan 15, 2019 06:35 am IST

टूर्नामेंट के पहले मैच मेंथाईलैंड को 4-1 हराकर शानदार शुरुआत करने वाली भारतीय टीम अपनी जीत को लय को जारी नहीं रख पाई और मेजबान संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) एवं बहरीन के खिलाफ हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो गई।   

हार के बाद भारतीय कोच स्टीफन कांस्टेनटाइन ने दिया इस्तीफा- India TV Hindi
हार के बाद भारतीय कोच स्टीफन कांस्टेनटाइन ने दिया इस्तीफा Image Source : PTI

अबू धाबी। भारतीय फुटबाल टीम के मुख्य कोच स्टीफन कांस्टेनटाइन ने यहां एएफसी एशियन कप के अंतिम ग्रुप मैच में बहरीन के खिलाफ मिले 0-1 की हार के बाद इस्तीफा दे दिया है। टूर्नामेंट के पहले मैच मेंथाईलैंड को 4-1 हराकर शानदार शुरुआत करने वाली भारतीय टीम अपनी जीत को लय को जारी नहीं रख पाई और मेजबान संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) एवं बहरीन के खिलाफ हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो गई। 

'गोल डॉट कॉम' के अनुसार, कांस्टेनटाइन ने मैच के तुरंत बाद अपने पद इस्तीफा देने की घोषणा कर दी। 56 वर्षीय कांस्टेनटाइन ने 2015 में टीम के मुख्य कोच का पद संभाला था और उनके मार्गदर्शन में टीम ने आठ साल के लंबे अंतराल के बाद एशियन कप के लिए क्वालीफाई किया।

इससे पहले, कांस्टेनटाइन ने 2002 से 2005 के बीच भारतीय टीम के कोच रहे थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल