1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ओह ! तो इसलिए सुनील छेत्री को हो रही है भारत की अंडर-17 फुटबॉल टीम से जलन

ओह ! तो इसलिए सुनील छेत्री को हो रही है भारत की अंडर-17 फुटबॉल टीम से जलन

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 06, 2017 02:23 pm IST,  Updated : Oct 06, 2017 02:23 pm IST

भारतीय अंडर-17 टीम को भेजे बेहद प्यारे संदेश में सीनियर टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने लिखा, 'आपसे ईर्ष्या के लिए हमें माफ करना।' भारतीय टीम अमरजीत के नेतृत्व में देश के पहले विश्व कप में भाग लेने जा रही है।

Sunil Chhetri- India TV Hindi
Sunil Chhetri

नई दिल्ली: भारतीय अंडर-17 टीम को भेजे बेहद प्यारे संदेश में सीनियर टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने लिखा, 'आपसे ईर्ष्या के लिए हमें माफ करना।'  भारतीय टीम अमरजीत के नेतृत्व में देश के पहले विश्व कप में भाग लेने जा रही है। अंतरराष्ट्रीय मैचों में देश के लिए सर्वाधिक गोल करने वाले छेत्री ने ट्विटर पर पोस्ट किया, 'आपको वह मौका मिला है, जो हमें कभी नहीं मिला, और इसके लिए आपसे ईर्ष्या महसूस करने के लिए हमें माफ करना। इस समय सबसे बड़ी अनुभूति गर्व की है। हम आपको दबाव से निपटने का ज्ञान देने नहीं जा रहे। आपने कड़ा अभ्यास किया है और अब आपका समय है।' 

उन्होंने आगे लिखा, 'मंच पर आइए, हम आपके लिए खड़े होंगे, आगे बढ़ो इंडिया। कुछ समय के लिए हमें प्रशंसक बनाने का विशेषाधिकार मिला था, जिसके लिए हम हमेशा कृतज्ञ रहे। प्रशंसक, जो हमारे लिए गाते थे, जो हमें जीत के लिए प्रेरित करते थे।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल