1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. महिला टेनिस खिलाड़ी स्वेतलाना ने यूएस ओपन से वापस लिया नाम

महिला टेनिस खिलाड़ी स्वेतलाना ने यूएस ओपन से वापस लिया नाम

 Reported By: IANS
 Published : Aug 11, 2020 02:01 pm IST,  Updated : Aug 11, 2020 02:01 pm IST

वर्ल्ड नंबर-32 महिला टेनिस खिलाड़ी स्वेतलाना कुजनेत्सोवा ने कोरोना के कारण साल के चौथे ग्रैंड स्लैम अमेरिका ओपन (यूएस ओपन) से नाम वापस ले लिया है। 

महिला टेनिस खिलाड़ी...- India TV Hindi
महिला टेनिस खिलाड़ी स्वेतलाना ने यूएस ओपन से वापस लिया नाम  Image Source : GETTY IMAGES

न्यूयार्क| वर्ल्ड नंबर-32 महिला टेनिस खिलाड़ी स्वेतलाना कुजनेत्सोवा ने कोरोना के कारण साल के चौथे ग्रैंड स्लैम अमेरिका ओपन (यूएस ओपन) से नाम वापस ले लिया है। अमेरिका ओपन 31 अगस्त से बिना दर्शकों के खेला जाएगा। कोविड-19 के कारण हालांकि कई खिलाड़ियों ने इसमें से नाम वापस ले लिया है और इस फेहरिस्त में कुजनेत्सोवा का नाम नया शामिल हुआ है।

2004 में अमेरिका ओपन का खिताब जीतने वाली कुजनेत्सोवा ने सोशल मीडिया के माध्यम से नाम वापस लेने की जानकारी दी। कुजनेत्सोवा ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, "मुझे काफी बुरा लग रहा है क्योंकि मैं इन टूर्नामेंट्स का लंबे समय से इंतजार कर रही थी, लेकिन इस महामारी ने सारी योजनाओं पर पानी फेर दिया है।"

सबसे पहले वर्ल्ड नंबर-1 ऑस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी ने इस टूर्नामेंट में न खेलने का फैसला किया था और उनके बाद कई स्टार खिलाड़ियों ने उनकी राह पकड़ी। पिछले सप्ताह विश्व की नंबर-5 खिलाड़ी इलिना स्वितोलिना, नंबर-7 किकि बेर्टेंस ने भी अमेरिका ओपन से नाम वापस ले लिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल