1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. सैयद मोदी टूर्नामेंट : सौरभ वर्मा पहुंचे फ़ाइनल तो सेमीफाइनल में हारकर ऋतुपर्णा हुई बाहर

सैयद मोदी टूर्नामेंट : सौरभ वर्मा पहुंचे फ़ाइनल तो सेमीफाइनल में हारकर ऋतुपर्णा हुई बाहर

 Reported By: IANS
 Published : Nov 30, 2019 09:06 pm IST,  Updated : Nov 30, 2019 09:06 pm IST

सौरभ ने सेमीफाइनल में कड़ा मुकाबला करते हुए दक्षिण कोरिया के हेयो क्वांग ही को तीन गेमों तक चले मैच में 21-17, 16-21, 21-18 से मात दी।

Saurabh Verma - India TV Hindi
Saurabh Verma  Image Source : TWITTER

लखनऊ। सौरभ वर्मा ने शनिवार को संघर्ष करते हुए जारी सैयद मोदी अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में जगह बना ली है। महिला एकल वर्ग में हालांकि भारत की ऋतुपर्णा दास की सेमीफाइनल में हार के बाद निराशा हाथ लगी। इस टूर्नामेंट में अधिकतर खिलाड़ी भारत के ही थे लेकिन सिर्फ ऋतुपर्णा और सौरभ ही अंतिम-4 तक का सफर तय कर सके। सौरभ इस अभियान को खिताबी भिडं़त तक ले जाने में सफल रहे।

सौरभ ने सेमीफाइनल में कड़ा मुकाबला करते हुए दक्षिण कोरिया के हेयो क्वांग ही को तीन गेमों तक चले मैच में 21-17, 16-21, 21-18 से मात दी। यह मैच एक घंटे 15 मिनट तक चला।

फाइनल में सौरभ को चीनी ताइपे के वांग जु वेई से भिड़ना है जिन्होंने दक्षिण कोरिया के सान वान हो को 21-9, 21-7 से हराया। सान भारत के ही किदाम्बी श्रीकांत को हरा सेमीफाइनल में आए थे।

महिला एकल वर्ग में ऋतुपर्णा को थाईलैंड की फिटायापोर्न चाइवान ने खिताबी मुकाबले में जाने नहीं दिया। चाइवान ने भारतीय खिलाड़ी को 24-22, 21-15 से मात दे फाइनल में कदम रखा। फाइनल में थाईलैंड की खिलाड़ी का सामना स्पेन की कैरोलिना मारिन से होगा।

टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले रविवार को खेले जाएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल