1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. सीरिया का ईरान के साथ होने वाला दोस्ताना फुटबॉल मैच हुआ रद्द

सीरिया का ईरान के साथ होने वाला दोस्ताना फुटबॉल मैच हुआ रद्द

 Edited By: IANS
 Published : Aug 17, 2020 07:37 pm IST,  Updated : Aug 17, 2020 07:37 pm IST

ईरान की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम को सात सितंबर को ताशकंद में उज्बेकिस्तान के खिलाफ खेलना है। ईरान फुटबॉल महासंघ के प्रवक्ता आमिर मेहदी अलवी के अनुसार, मैच तय कार्यक्रम के अनुसार होगा।

Syria, friendly match, football, Iran- India TV Hindi
Football Image Source : GETTY IMAGES

सीरिया ने ईरान के साथ होने वाले अपने दोस्ताना फुटबॉल मैच को रद्द कर दिया है। दोनों टीमों को यह मैच विश्वव कप क्वालीफायर के ग्रुप चरण की अपनी तैयारियों को मजबूती देने के लिए खेलना था। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान फुटबॉल महासंघ पहले ही यह घोषणा कर चुका था कि वह आगामी तीन सितंबर को एक दोस्ताना मैच के लिए तेहरान में सीरिया की मेजबानी करेगा।

तेहरान टाइम्स ने सीरिया की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के मुख्य कोच नेबिल मालोउल के हवाले से कहा, " हम माफी चाहते हैं क्योंकि हम ईरान के साथ नहीं खेल सकते, लेकिन तय कार्यक्रम के मुताबिक दोस्ताना मैच के लिए हम ईरान से मिलेंगे।"

ईरान की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम को सात सितंबर को ताशकंद में उज्बेकिस्तान के खिलाफ खेलना है। ईरान फुटबॉल महासंघ के प्रवक्ता आमिर मेहदी अलवी के अनुसार, मैच तय कार्यक्रम के अनुसार होगा।

अलवी ने कहा, " विश्व कप 2022 के एशियन क्वाीलफाइंग मैच स्थगित हो गई है, लेकिन हमारी योजना तय कार्यक्रम के अनुसार ही चलेगी।"

ईरान की टीम ग्रुप-सी में इराक और बहरीन के बाद तीसरे नंबर पर है और प्रतियोगिता से पहले उसे चार मैच जरूर जीतना होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल