1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. दो साल बाद अब भारत भारतीय टेबल टेनिस टीम को मिल सकता कोच

दो साल बाद अब भारत भारतीय टेबल टेनिस टीम को मिल सकता कोच

 Edited By: Bhasha
 Published : Mar 25, 2020 02:24 pm IST,  Updated : Mar 25, 2020 02:24 pm IST

टीटीएफआई ने पिछले साल कनाडा के डेजान पेपिच को लाने की कोशिश की लेकिन वह घुटने के आपरेशन के कारण नहीं आ सके।

Table Tennis, Coronavirus, Sports and Coronavirus, Table Tennis Federation of India, TTFI, coronavir- India TV Hindi
Indian Table Tennis Team Image Source : GETTY

तोक्यो ओलंपिक स्थगित होने से भारतीय टेबल टेनिस टेनिस को बेहतर तैयारी के लिये समय मिल गया लेकिन भारतीय टेबल टेनिस महासंघ मुख्य कोच के पद पर किसी विदेशी की बजाय भारतीय की ही नियुक्ति कर सकता है। एशियाई खेल 2018 के बाद से भारतीय टेबल टेनिस टीम के पास मुख्य कोच नहीं है।

टीटीएफआई ने पिछले साल कनाडा के डेजान पेपिच को लाने की कोशिश की लेकिन वह घुटने के आपरेशन के कारण नहीं आ सके। 

टीटीएफआई महासचिव एम पी सिंह ने कहा ,‘‘ हम इस समय भारतीय कोच ही नियुक्त कर सकते हैं । हालात बेहतर होने पर विदेशी कोच के बारे में सोचा जायेगा । पिछले एक साल से महिला और पुरूष टीमें भारतीयों कोचों के साथ ही खेल रही है । हम उन्हें ही बरकरार रख सकते हैं ।’’ 

पूर्व राष्ट्रीय चैम्पियन सौम्यदीप रॉय और अरूप बासक पुरूष और महिला टीमों के साथ जुड़े हैं ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल