1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. टेबल टेनिस: जूनियर एशियाई चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचा भारत, पदक हुआ पक्का

टेबल टेनिस: जूनियर एशियाई चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचा भारत, पदक हुआ पक्का

 Reported By: IANS
 Published : Sep 04, 2019 06:12 am IST,  Updated : Sep 04, 2019 06:12 am IST

चैंपियनशिप के फाइनल में बुधवार को भारत का सामना चीन से होगा। 

Table Tennis- India TV Hindi
Table Tennis Image Source : GETTY IMAGE

नई दिल्ली। भारतीय खिलाड़ियों ने मंगोलिया के उलानबतार में जारी 22वीं एशियाई जूनियर टेबल टेनिस चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचकर भारत के लिए रजत पदक पक्का कर दिया है। भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में कोरिया को 3-2 से हराकर रजत पदक पक्का किया और साथ ही इस साल नवंबर में थाईलैंड में होने वाली विश्व जूनियर चैंपियनशिप के लिए सीधे क्वालीफाई कर लिया। 

चैंपियनशिप के फाइनल में बुधवार को भारत का सामना चीन से होगा। चीन ने दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में ताइपे को 3-0 से शिकस्त देकर फाइनल में कदम रखा। 

दूसरी सीड भारतीय टीम लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंची है। 

इससे पहले लड़कियों की जूनियर टीम को क्वार्टर फाइनल में जापान के हाथों 0-3 से हार का सामना करना पड़ा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल