1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. टेबल टेनिस : महिलाओं के बाद भारतीय पुरुष टीम भी ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने से चूकी

टेबल टेनिस : महिलाओं के बाद भारतीय पुरुष टीम भी ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने से चूकी

 Reported By: IANS
 Published : Jan 26, 2020 08:57 pm IST,  Updated : Jan 26, 2020 08:57 pm IST

भारतीय पुरुष टेबल टेनिस टीम को यहां खेले गए प्ले ऑफ के मैच में चेक गणराज्य के हाथों 1-3 से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही भारतीय टीम टोक्यो ओलंपिक का टिकट हासिल करने से चूक गई।

Table Tennis- India TV Hindi
Table Tennis: Indian men's team also fails to qualify for Olympics after women  Image Source : GETTY IMAGES

गोंडोमर। भारतीय पुरुष टेबल टेनिस टीम को यहां खेले गए प्ले ऑफ के मैच में चेक गणराज्य के हाथों 1-3 से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही भारतीय टीम टोक्यो ओलंपिक का टिकट हासिल करने से चूक गई। पुरुष युगल के पहले मैच में सरथ कमल और हरमीत देसाई को टॉमस पोलंस्की और लुबोमीर जेनकेरिक के हाथों 1-3 (14-12, 5-11, 9-11, 9-11) से हार झेलनी पड़ी।

इसके बाद जी. साथियान अपने दोनों एकल मैच (0-3 और 2-3) हार गए। सरथ कमल ने जेनकेरिक के खिलाफ 3-1 (6-11 11-7 11-8 11-8) से जीत दर्ज की।

इससे पहले, भारतीय महिला टीम को प्लेऑफ के अपने मैच में फ्रांस के हाथों 2-3 से हार का सामना करना पड़ा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल