1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोरोना वायरस : टेबल टेनिस स्टार जी साथियान ने दान किया 1.25 लाख रूपये

कोरोना वायरस : टेबल टेनिस स्टार जी साथियान ने दान किया 1.25 लाख रूपये

 Edited By: Bhasha
 Published : Mar 30, 2020 04:51 pm IST,  Updated : Mar 30, 2020 04:51 pm IST

भारत के स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी जी साथियान ने मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में एक लाख रूपये तथा प्रधानमंत्री राहत कोष में 25,000 रूपये का दान दिया है।

covid-19, coronavirus, covid-19 fund, table tennis, g sathiyan, ttfi- India TV Hindi
 G Sathiyan Image Source : GETTY IMAGES

भारत के शीर्ष टेबल टेनिस खिलाड़ी जी साथियान ने कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई के लिये सोमवार को 1.25 लाख रूपये का दान दिया। इस बीमारी से दुनिया भर में करीब 35,000 लोगों की जान जा चुकी है। भारत में संक्रमित लोगों की संख्या 1000 से ज्यादा हो गयी है और इससे 25 की मौत हो गयी है।

तमिलनाडु में अभी तक 67 मामले आये हैं और चेन्नई में जन्में साथियान ने मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में एक लाख रूपये तथा प्रधानमंत्री राहत कोष में 25,000 रूपये का दान दिया है। 

साथियान ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘‘यह हम सभी के लिये परीक्षा का समय है, विशेषकर दिहाड़ी मजदूरों के लिये। मैं 1.25 लाख रूपये का दान (एक लाख तमिलनाडु मुख्यमंत्री राहत कोष और 25 हजार प्रधानमंत्री केयर्स कोष में) देता हूं। ’’ 

उन्होंने एक और ट्वीट में कहा, ‘‘मैंने अपनी ओर से मदद की और उम्मीद करता हूं कि आप भी गरीब और जरूरतमंदों की हर संभव तरीके से मदद करेंगे। ’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल