1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. बैडमिंटन: चोउ तिएन चेन, नोजोमी ओकुहारा ने जीता कोरिया ओपन खिताब

बैडमिंटन: चोउ तिएन चेन, नोजोमी ओकुहारा ने जीता कोरिया ओपन खिताब

 Reported By: IANS
 Published : Sep 30, 2018 12:36 pm IST,  Updated : Sep 30, 2018 12:36 pm IST

पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में वर्ल्ड नम्बर-4 तिएन ने इंडोनेशिया के वर्ल्ड नम्बर-14 टॉमी सुगियाटरे को हराया।

चोउ तिएन चेन और नोजोमी...- India TV Hindi
चोउ तिएन चेन और नोजोमी ओकुहारा

सियोल: चीनी ताइपे के चोउ तिएन चेन और जापान की दिग्गज खिलाड़ी नोजोमी ओकुहारा ने रविवार को अपने-अपने फाइनल मुकाबलों में जीत हासिल कर कोरिया ओपन का खिताब अपने नाम किया। तिएन ने पुरुष एकल वर्ग और ओकुहारा ने महिला एकल वर्ग में खिताबी जीत हासिल की। 

पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में वर्ल्ड नम्बर-4 तिएन ने इंडोनेशिया के वर्ल्ड नम्बर-14 टॉमी सुगियाटरे को केवल 39 मिनटों के भीतर सीधे गेमों में 21-13, 21-16 से मात देकर कोरिया ओपन का खिताब अपने नाम किया। 

इसके अलावा महिला एकल वर्ग में ओकुहारा ने अमेरिका की झांग बिवेन को 53 मिनट तक चले संघर्षपूर्ण मुकाबले में 21-10, 17-21, 21-16 से मात दी और कोरिया ओपन टूर्नामेंट जीत लिया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल