1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. टेनिस : चोट के कारण टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेंगे केविन एंडरसन

टेनिस : चोट के कारण टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेंगे केविन एंडरसन

 Reported By: IANS
 Published : Sep 11, 2019 03:02 pm IST,  Updated : Sep 11, 2019 03:02 pm IST

एंडरसन इस साल अमेरिका ओपन में भी नहीं खेले थे। 2017 में उन्होंने अमेरिका ओपन के फाइनल में जगह बनाई जहां उन्हें स्पेनिश दिग्गज राफेल नडाल के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी।  

टेनिस : चोट के कारण टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेंगे केविन एंडरसन - India TV Hindi
टेनिस : चोट के कारण टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेंगे केविन एंडरसन  Image Source : GETTY

जोहांसबर्ग। दो बार ग्रैंड स्लैम के फाइनल में जगह बनाने वाले दक्षिण अफ्रीका के टेनिस खिलाड़ी केविन एंडरसन चोट के कारण इस सीजन बाकी के बचे टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेंगे। 'ईएसपीएन' के अनुसार, एंडरसन दाएं घुटने की चोट से उबर रहे हैं। उन्होंने जुलाई में हुए साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम विंबलडन के बाद से किसी टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लिया है। उन्हें विंबलडन के तीसरे दौर में हार झेलनी पड़ी थी।

एंडरसन ने कहा, "मैंने अपनी टीम के साथ बात की है, चिकित्सकों के साथ परामर्श किया है और हमने फैसला किया है कि सबसे अच्छा यही होगा कि हम बाकी के सीजन में ऑफ लें और 2020 के लिए तैयार शरू करें।"

उन्होंने कहा, "ऐसा करने से मुझे ठीक होने का अधिक समय मिलेगा जिससे मेरा प्रदर्शन भी बेहतर होगा।"

एंडरसन इस साल अमेरिका ओपन में भी नहीं खेले थे। 2017 में उन्होंने अमेरिका ओपन के फाइनल में जगह बनाई जहां उन्हें स्पेनिश दिग्गज राफेल नडाल के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल