1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. अपने पहले एटीपी फाइनल्स के करीब पहुंचे टेनिस किंग राफेल नडाल

अपने पहले एटीपी फाइनल्स के करीब पहुंचे टेनिस किंग राफेल नडाल

 Reported By: IANS
 Published : Nov 14, 2019 11:35 am IST,  Updated : Nov 14, 2019 11:35 am IST

नडाल निर्णायक सेट में 5-1 से पीछे थे, लेकिन उन्होंने सातवें गेम में मैच प्वाइंट बचाया और फिर स्कोर 5-3 किया।

Rafael Nadal- India TV Hindi
Rafael Nadal Image Source : GETTY IMAGES

लंदन। स्पेन के राफेल नडाल ने मैच प्वाइंट बचा और दो सर्विस ब्रेक करने के बाद रूस के डेनिल मेदवेदेव को 6-7 (3-7), 6-3, 7-6 (7-4) को मात दे अपने पहले एटीपी फाइनल्स के खिताब की तरफ कदम बढ़ा दिए हैं। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक नडाल निर्णायक सेट में 5-1 से पीछे थे, लेकिन उन्होंने सातवें गेम में मैच प्वाइंट बचाया और फिर स्कोर 5-3 किया।

इसके बाद तीन ब्रेक प्वाइंट बचा नडाल ने स्कोर 5-4 किया और फिर यहां से रूस के खिलाड़ी नडाल का मुकाबला नहीं कर पाए। मैच इसके बाद टाई ब्रेकर में आ गया और फिर वर्ल्ड नंबर-1 खिलाड़ी ने जीत हासिल की।

इससे पहले, पहले सेट में रूस के खिलाड़ी ने दमदार खेल दिखाया। पहला सेट भी टाई ब्रेकर में गया। यहां भी मेदवेदेव 6-3 से आगे थे। यहां नडाल नेट पर गेंद को मार बैठे और पहला सेट रूस के खिलाड़ी के नाम गया।

इसके बाद नडाल ने दमदार वापसी करते हुए अगले दो सेटों में जीत हासिल कर मैच अपने नाम किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल