1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. टेनिस : पेस, मिर्जा मेड्रिड ओपन से हुए बाहर

टेनिस : पेस, मिर्जा मेड्रिड ओपन से हुए बाहर

 Written By: IANS
 Published : May 08, 2015 06:10 pm IST,  Updated : May 08, 2015 06:11 pm IST

मेड्रिड: भारत के लिएंडर पेस और महिला टेनिस खिलाड़ी सानिर्या मिर्जा को मेड्रिड ओपन में अपने-अपने मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। सातवें वरीय पेस और उनके जोड़ीदार कनाडा के डेनियल नेस्टर को

टेनिस : पेस, मिर्जा...- India TV Hindi
टेनिस : पेस, मिर्जा मेड्रिड ओपन से बाहर

मेड्रिड: भारत के लिएंडर पेस और महिला टेनिस खिलाड़ी सानिर्या मिर्जा को मेड्रिड ओपन में अपने-अपने मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। सातवें वरीय पेस और उनके जोड़ीदार कनाडा के डेनियल नेस्टर को पुरुष युगल वर्ग के दूसरे दौर में एक घंटे 20 मिनट चले मुकाबले में गैरवरीय स्पेन के फेलिसियानो लोपेज और बेलारूस के मैक्स मिरनी से 6-7(4), 3-6 से हार का सामना करना पड़ा।

दूसरी ओर, महिला युगल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में विश्व की शीर्ष वरीयता प्राप्त सानिया और स्विट्जरलैंड की उनकी जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस को एक घंटे 41 मिनट में अमेरिका की बेथानी माटेक सैंड्स और चेक गणराज्य की लुसी सफारोवा से 6-7(5), 6-3, 9-11 से हार का सामना करना पड़ा।

उल्लेखनीय है कि सानिया और हिंगिस की शीर्ष वरीय जोड़ी को पहले दौर में बाइ मिला था। इसके बाद दूसरे दौर में यह जोड़ी स्लोवाकिया की जानेट हुसारोवा और रोमानिया की रालुका ओलारु को 6-2, 6-3 से हराने में कामयाब रही।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल