1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. टेनिस : राफेल नडाल ने की पुष्टि मेक्सिकन ओपन में लेंगे हिस्सा

टेनिस : राफेल नडाल ने की पुष्टि मेक्सिकन ओपन में लेंगे हिस्सा

 Reported By: IANS
 Published : Nov 05, 2019 02:41 pm IST,  Updated : Nov 05, 2019 02:41 pm IST

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, 19 बार के ग्रैंड स्लैम चैम्पियन नडाल अपने करियर में पांचवीं बार इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। यह टूर्नामेंट 24 से 29 फरवरी तक खेला जाएगा।  

 Rafael Nadal, Mexican Open- India TV Hindi
Tennis: Rafael Nadal confirmed to participate in Mexican Open Image Source : GETTY

मेक्सिको सिटी। वर्ल्ड नंबर-1 स्पेन के राफेल नडाल ने पुष्टि की है कि वह अगले साल होने वाले मेक्सिकन ओपन में में हिस्सा लेंगे। टूर्नामेंट के आयोजकों ने यह जानकारी दी। टूर्नामेंट निदेशक राउल जुरुतूजा ने सोमवार को कहा, "2020 में वर्ल्ड नंबर-1 राफेल नडाल का यह पहला टूर्नामेंट होगा और यह हमारे लिए काफी विशेष है और मुझे यकीन है कि प्रशंसकों को भी यह खबर सुनकर बहुत खुशी होगी।"

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, 19 बार के ग्रैंड स्लैम चैम्पियन नडाल अपने करियर में पांचवीं बार इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। यह टूर्नामेंट 24 से 29 फरवरी तक खेला जाएगा।

मेक्सिकन ओपन एक एटीपी वर्ल्ड टूर 500 हार्ड कोर्ट टूर्नामेंट है और अगले इसके 20 साल भी पूरे हो जाएंगे। इस साल नडाल ने फ्रेंच ओपन और यूएस ओपन का खिताब अपने नाम किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल