1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. टेनिस : एटीपी फाइनल्स के पहले मैच में हारे रोजर फेडरर

टेनिस : एटीपी फाइनल्स के पहले मैच में हारे रोजर फेडरर

 Reported By: IANS
 Published : Nov 11, 2019 03:26 pm IST,  Updated : Nov 11, 2019 03:26 pm IST

20 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता फेडरर को साल के अंतिम टूर्नामेंट के पहले मैच में आस्ट्रिया के डोमिनिक थीम को सीधे सेटों में 7-5, 7-5 से पराजित किया।

ATP Finals, Roger Federer, Novak Djokovic, Dominic Thiem, ATP- India TV Hindi
20 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता फेडरर को साल के अंतिम टूर्नामेंट के पहले मैच में आस्ट्रिया के डोमिनिक थीम को सीधे सेटों में 7-5, 7-5 से पराजित किया। Image Source : GETTY IMAGES

लंदन। स्विट्जरलैंड के महान खिलाड़ी रोजर फेडरर को यहां एटीपी वर्ल्ड टूर फाइनल्स के पहले मैच में उलटफेर कर शिकार होना पड़ा है। 20 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता फेडरर को साल के अंतिम टूर्नामेंट के पहले मैच में आस्ट्रिया के डोमिनिक थीम को सीधे सेटों में 7-5, 7-5 से पराजित किया।

दोनों खिलाड़ियों के बीच यह दमदार मैच 100 मिनट से भी अधिक तक चला। थीम की ग्रुप मैचों में यह पहली जीत थी, वह लगातार चौथे साल इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं।

अगले मैच में उनका सामना सर्बिया के वर्ल्ड नंबर-2 नोवाक जोकोविक से होगा।

दूसरी ओर, इस हार ने वर्ल्ड नंबर-3 फेडरर के एटीपी फाइनल्स के अंतिम-4 में पहुंचने के रास्ते को और मुश्किल कर दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल