1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. टेनिस : रोजर्स कप का महिला इवेंट 2021 तक के लिए स्थगित

टेनिस : रोजर्स कप का महिला इवेंट 2021 तक के लिए स्थगित

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 12, 2020 10:41 am IST,  Updated : Apr 12, 2020 11:11 am IST

इस इवेंट का आयोजन मांट्रियल में 7 से 16 अगस्त के बीच होना था लेकिन कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण इस टालने का फैसला किया गया है।

Tennis: Rogers Cup women's event postponed until 2021- India TV Hindi
Tennis: Rogers Cup women's event postponed until 2021 Image Source : GETTY IMAGES

मांट्रियल। रोजर्स कप के महिला इवेंट को 2021 तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। टेनिस कनाडा और महिला टेनिस संघ ने इसकी घोषणा की है। इस इवेंट का आयोजन मांट्रियल में 7 से 16 अगस्त के बीच होना था लेकिन कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण इस टालने का फैसला किया गया है। इसी तरह, पुरुष टूर्नामेंट का आयोजन 8 से 16 अगस्त तक टोरंटो में होना था। इस इवेंट के सम्बंध में हालांकि कोई जानकारी नहीं दी गई है।

डब्ल्यूटीए ने शनिवार को अपने बयान में कहा, "क्यूबेक सरकार द्वारा 31 अगस्त, 2020 तक सभी इवेंट को स्थगित करने के आदेश के बाद कूप रोजर्स  ने अपने इवेंट को 2021 तक स्थगित कर देगा।"

उन्होंने आगे कहा "जैसा कि वर्तमान में डब्ल्यूटीए टूर 12 जुलाई से निलंबित है। हम अपने टूर्नामेंट भागीदारों के साथ काम करना जारी रखेंगे और बात करेंगे कि हम कोर्ट पर वापसी कब कर सकते हैं। हम अगले महीने तक कोई और निर्णय नहीं लेंगे हैं।"

जो टूर्नामेंट 7 से 16 अगस्त, 2020 तक होने वाला था, उसे अब 6 से 15 अगस्त, 2021 तक स्थगित कर दिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल